सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए 15 गढ़वाल राइफल्स के हवलदार रविन्द्र सिंह।
रुद्रप्रयाग, लोकसत्यः 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह (पुत्र श्री सतेंद्र सिंह राणा, पूर्व ग्राम प्रधान आगर), निवासी ग्राम आगर, दशज्यूला, दिनांक 18 जनवरी को अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। शहीद की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर 19 जनवरी की रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप लाया जाएगा। 20 जनवरी को प्रातः 7 बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला अंतिम दर्शन हेतु लाया जाएगा। इसके पश्चात रुद्रप्रयाग संगम पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शहीद रविन्द्र सिंह का बलिदान देश सदैव स्मरण रखेगा।








