ऊखीमठः शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय सपनो की उड़ान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पांच न्याय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                    (नया अध्याय)

 

 

             ऊखीमठः शिक्षा विभाग के तत्वावधान में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय सपनो की उड़ान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें पांच न्याय के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सपनो की उड़ान प्रतियोगिता में आदर्श एस एम सी, आदर्श महिला प्रेरक समूह, सपनो की दौड़, लोक नृत्य तथा पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगितायें आयोजित की गयी। आयोजक मण्डल द्वारा सपनो की उड़ान मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। बी आर सी सभागार में आयोजित सपनो की उड़ान में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालों को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालों को बेहतर मंच देने व प्रतिभा दिखाने के लिए अनेक योजनायें संचालित की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य नौनिहालों को बेहतरीन शिक्षा व उचित मंच देना है। सपनो की उड़ान में प्रज्ञा सेमवाल, निशा बासकण्डी, आरती चौहान, अभिजीत बिष्ट, मयंक पंवार, एकता बिष्ट, लक्ष्मी व देवेन्द्र बजवाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। जानकारी देते हुए देवानन्द गैरोला ने बताया कि सपनो की उड़ान के तहत आयोजित आदर्श एस एम सी में प्राथमिक विद्यालय खुमेरा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मनसूना तृतीय, आदर्श महिला प्रेरक समूह में प्राथमिक विद्यालय पैलिग प्रथम, प्राथमिक विद्यालय खुमेरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गैड तृतीय, सपनो की

 

दौड़ में अनिरूद्ध प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी प्रथम, सोनाक्षी प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी द्वितीय, विराट प्राथमिक विद्यालय खोली तृतीय, लोक नृत्य जूनियर हाईस्कूल सारी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मनसूना द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय फली फसालत तृतीय तथा पारम्परिक वेशभूषा में प्राथमिक विद्यालय कडवीधार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पाली फापज द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय फली फसालत तृतीय स्थान पर रखे। इस मौके पर विजयराम गोस्वामी, प्रदीप फर्स्वाण, प्रमिला गैरोला, अनीता देवी, दीपा देवी, रामेश्वरी भट्ट, पूजा देवी, कल्पेश्वरी देवी, अंजू देवी, सीमा देवी, शालिनी वर्मा, प्रदीप नेगी, दीपा गोस्वामी, कमला आर्य, रजनी सजवाण सहित पांच न्याय पंचायतों के प्रतिभागी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)