सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा-राजिम
रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
आलेख
“छिपी हुई ताकत को उभारो!”
-सुश्री सरोज कंसारी
______________________________
खुद के अंतस की ऊर्जा को पहचानने से आशय है कि स्वयं को समझना तथा अपने जीवन को एक नया दृष्टिकोण से देखना है। यह एक ऐसी यात्रा होती है।…जिसमें हम ख़ुद के अंदर की ताकत-शक्ति, क्षमता, तथा सकारात्मक भावनाओं को पहचानते हैं और उन्हें अपने जीवन में लागू करते हैं।
अपनी ऊर्जा को पहचानने के हेतु, में अपने मन को शांत करना और अपने अंदर की आवाज़ सुननी होगी। यह एक ऐसा वक़्त है जब हम अपने आप से जुड़ते हैं और अपने जीवन के उद्देश्य को समझते हैं। जब हम अपने मन को शांत करते हैं, तो हमें अपने अंदर की दुनिया की एक नई समझ मिलती है, और हम अपने जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने लगते हैं।
अपनी ऊर्जा को बढ़ाने के हेतु, हमें अपने दिवस की शुरुआत सकारात्मक विचारों से करनी चाहिए, अपने आसपास के मनुष्यों को सकारात्मक ऊर्जा देनी चाहिए, और अपने लक्ष्यों को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर हासिल करना चाहिए। हमें अपने आप को समय-समय पर पुरस्कृत करना चाहिए और अपने जीवन में प्रसन्नता तथा संतुष्टि लाने के लिए कार्य करना चाहिए।
खुद के अंदर की आवाज़ सुनने के लिए, समय निकालना और अपने मन को शांत करना ही होगा। अपने शौक को समय देना और उन्हें अपने जीवन में शामिल करना। अपने शरीर और मन की देखभाल करना और स्वस्थ रहने के लिए कार्य करना।
नकारात्मक लोगों तथा स्थितियों से दूर रहना और अपने आसपास के लोगों को सकारात्मक ऊर्जा देना। अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना तथा उन्हें हासिल करने के लिए काम करना! अपने जीवन में ग्रेटिट्यूड और आभार की भावना को बढ़ावा देना! अपने आप को माफ करना और दूसरों को माफ करना सीखना। हमें अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद मिलती है…तथा हम अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए, कार्य कर पाते हैं।
हमारा जीवन अतीव संतुष्टिपूर्ण होता है और हम अपने जीवन में…प्रसन्नता, हर्ष व आनंद का अनुभव करते हैं। हमारी आत्म-विश्वास बढ़ता है…तथा हम अपने आप पर भरोसा करने लगते है ! हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए, तैयार हो जाते हैं तथा अपने सपनों, प्रयासों को पूरा करने के लिए कार्य अवश्य कर सकेंगे।
कविता:
छिपी हुई शक्ति को उभारो,
अंतस अंदर की आवाज़ सुनो।
मन को शांत कर लें, आत्मा से!
जीवन का उद्देश्य समझो।
आभार व माफी की भावना बढ़ाओ,
आत्म-विश्वास बढ़ेगा, सपनों को पाओ।
छिपी हुई ताकत को उभारो,
जीवन को नए दृष्टिकोण से देखो।
______________________________







