संवाददाता आगर मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
आगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई….613 किलो 600 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित कंटेनर ट्रक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
आगर मालवा: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोर्ड व एसडीओपी अगर मोतीलाल कुशवाहा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम द्वारा नशे की विरुद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 613 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ से भरे कंटेनर ट्रक को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया
पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ कंटेनर वहां मोबाइल एवं अन्य सामग्री सहित लगभग ₹1.53 करोड़ मश्रुका जब्त किया गया
आगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक कंटेनर ट्रक क्रमांक पीबी 02 ईक्यू 1281 जिसमें सोया, डीओसी, की बोरियों के बीच छुपा कर अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा ले जाए जा रहा था सारंगपुर कानड़ आगर मार्ग से सुसनेर होते हुए पंजाब की ओर जा रहा था
पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोका गया इसके चालक ने अपना नाम विकर सिंह पिता मलुक सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी जिला तरन तारन पंजाब बताया गया
वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कंटेनर की तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 325 बोरियों में से 31 काले रंग की बोरियों में अवैध मादक पदार्थ छिपा रखा हुआ पाया गया







