डॉक्टर रामबली मिश्र, वाराणसी
(नया अध्याय, देहरादून)
शांत विश्व
मौन विश्व तूफान गरजता।
बहुत बड़ा शैतान हकड़ता।।
सहमी – सहमी सारी जगती।
डरी हुई दिखती है धरती।।
दिखता सारा विश्व सशंकित।
चढ़ा हुआ हैवान कलंकित।।
मौन पड़ा है वैश्विक मानव।
शासन चाह रहा है दानव।।
दूषित शक्ति घिनौनी हरकत।
मायाबी फैलाता नफ़रत।।
शक्ति प्रदर्शन अतिशय विषधर।
उगले जहर हमेशा अजगर।।
कायर सा तूफ़ान खड़ा है।
मानवता पर टूट पड़ा है।।
नैतिकता दिखती है लज्जित।
डरती धरा रक्त से रंजित।।







