संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
एचपीवी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 105 किशोरियों को लगाया गया सुरक्षा कवच।
कानड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार अब तक 105 किशोरियों को लगा सुरक्षा निर्धारित सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से किशोरियों को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कानड़ में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र के लिए कुल 550 बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान की वर्तमान स्थिति और लक्ष्य: सफलता: अभियान के शुरुआती चरणों में अब तक 105 किशोरियों (14 वर्ष की आयु) को सफलतापूर्वक टीका लगाया जा चुका है।
आगामी लक्ष्य: शेष 445 बालिकाओं को कवर करने के लिए विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है, ताकि जल्द ही 550 के कुल लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। डॉ. दिव्यांक सोनी की अपील: है अब तक 105 बालिकाओं का टीकाकरण एक सकारात्मक शुरुआत है। हमारा मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की सभी 550 पात्र बालिकाओं को इस जानलेवा बीमारी से सुरक्षित करना है। हम अभिभावकों से अपील करते हैं कि वे निर्धारित समय (10 से 5) के बीच अपनी 14 वर्षीय बेटियों को आधार कार्ड के साथ स्वास्थ्य केंद्र लाएं और इस निःशुल्क सुरक्षा चक्र का हिस्सा बनें।” यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है।







