सुश्री सरोज कंसारी
कवयित्री/लेखिका/शिक्षिका
नवापारा/राजिम
रायपुर, (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, देहरादून)
लेख –
आध्यात्मिकता: आधुनिक जीवन की आवश्यकता!
-सुश्री सरोज कंसारी
_______________________________________
कविता की पंक्तियाँ:
“हर पल को जीने की कोशिश करो,
आध्यात्म की राह पर चलो,
सुख-दुख को एक समान समझो,
जीवन को पूर्ण बनाओ।”
मनुष्य जीवन में बढ़ते शोक, संताप और चिंता का मुख्य कारण आधुनिक जीवनशैली का अति अनुकरण है। जहां भोग-विलास, लोभ-मोह, ईर्ष्या-बैर और नफरत में डूबा मन शांत, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए व्याकुल है। बाहरी सुख के पीछे जब तक भागते रहेंगे, आंतरिक शांति संभव नहीं। मानसिक बोझ को दूर किए बिना हम जीवन का आनंद नहीं ले सकते। झूठ का पर्दा हटाकर देखिए, जीवन के हर द्वंद मिट जाएंगे।
आत्म-विकास का मार्ग आध्यात्मिक जीवन है। स्वस्थ जीवनशैली के निर्माण और मानसिक मजबूती के लिए हमें आध्यात्म की शरण में जाना जरूरी है। कुंठित मन को विस्तार दीजिए, ‘मैं’ की भाव से आगे बढ़िए, तभी अज्ञान से ज्ञान की रोशनी से जीवन को सरल बना पाएंगे। त्याग, समर्पण, साधना और संयम के समन्वय से जीवन को साकार करने की आज सबसे ज्यादा जरूरत है।
सांसारिक जीवन से व्यथित और परेशान जीवन को आध्यात्म से ही एक नई राह और उम्मीद मिल सकती है। समय बुरा या अच्छा नहीं होता, बस हम जीवन की राह पर चलते हुए कभी बहक जाते हैं, कहीं भटक जाते हैं, कभी संवेदनहीन हो अपने स्वार्थ सिद्ध करने और भौतिक सुख पाने के लिए सदाचरण और कर्म भूल जाते हैं, गलत दिशा भी अपना लेते हैं। कारण जो भी हो, कर्म-दंड तो मिलता ही है। इसलिए आत्म-कल्याण के लिए आध्यात्म को अपनाना आज सबसे ज्यादा जरूरी है।
हर किसी के जीवन में कई मोड़ आते हैं और कभी जाने-अनजाने में कई बुराइयाँ हममें समाहित हो जाती हैं। आइए, हम जीवन जीने के लिए उत्तम मार्ग का अनुसरण कर इस मनुष्य जन्म को बेहद आनंदित और उत्सवपूर्ण बनाने की कोशिश करें। गलतियों को सुधारें, मन की सारी कड़वाहट निकाल दें। सारे शिकवे-शिकायत भूलकर हम हृदय को निर्मल बनाएं और जीवन की इस कठिन राह में साहस के साथ बढ़ना सीखें, अपनी सारी दुविधाओं का हल ढूंढें, बेचैन मन को सुकून भरें पल दें।
जीवन में संतुलन बनाना बहुत जरूरी है। हमें अपने जीवन में आध्यात्म और सांसारिकता के बीच संतुलन बनाना सीखना होगा। आध्यात्म हमें जीवन के उद्देश्य को समझने में मदद करता है, जबकि सांसारिकता हमें जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने से हम जीवन को पूर्ण रूप से जी सकते हैं।
आध्यात्मिक जीवन जीने के लिए हमें अपने मन को शुद्ध करना होगा। हमें अपने मन से नकारात्मक विचारों को निकालना होगा और सकारात्मक विचारों को अपनाना होगा। हमें अपने मन को शांत रखना होगा और जीवन को सरल बनाना होगा। आध्यात्मिक जीवन जीने से हमें जीवन में शांति और सुख मिलता है।
जीवन में हमें अपने लक्ष्यों को निर्धारित करना होगा और उन्हें प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी होगी। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक योजना बनानी होगी और उसे पूरा करने के लिए काम करना होगा। हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धैर्य और दृढ़ता की आवश्यकता होगी। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हमें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयास करना होगा।
जीवन एक यात्रा है, और हमें इसे आनंद के साथ जीना होगा। हमें अपने जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना होगा और जीवन की छोटी-छोटी चीजों में आनंद लेना होगा। हमें अपने जीवन को सरल और शांत बनाना होगा, तभी हम जीवन का वास्तविक आनंद ले सकते हैं। जीवन एक अनंत यात्रा है, जहां हर क्षण कुछ सीखते जाओ, और हर अनुभव एक शाश्वत ज्ञान का द्वार खोलता है।
कविता:
जीवन एक अनंत यात्रा है ,
हर क्षण कुछ सीखते जाओ ,
हर अनुभव एक शाश्वत ज्ञान का द्वार खोलता है,
यही है जीवन का सार।
___________________________________







