संवाददाता कानड़ः गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय)
2 अप्रैल पहलवान शाह दाता की दरगाह पर उर्स का आयोजन होंगा
कानड़ः शहर के पुराना थाना स्थित हजरत पहलवान शाह दाता के यहां पर हर साल की तरह इस साल भी सालाना उर्स 2 अप्रैल को रखा गया है जिसमें कव्वाल राजा वारसी उज्जैनयू कव्वाल चंचल नियाजी पिपलोन आ रहे हैं वही हजरत पहलवान शाह दाता के यहां पर महफिले समा कव्वाली का 2 अप्रैल प्रोग्राम रखा गया है रात्रि 9:00 बजे कव्वाली का प्रोग्राम शुरू होगा वही 2 अप्रैल को दिन में 2:00 बजे जौहर की नमाज के बाद चादर चढ़ाई जाएगी जो नगर के झंडा चौक ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह से चादर लेकर बैंड के साथ नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए हजरत पहलवान साह दाता के मजार पर चढ़ाई जाएगी वही कमेटी के सदर सोनू खान जाफर खान ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजरत पहलवान शाह दाता का उर्स बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है दरगाह हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल है दरगाह से सभी की मन्नते पूरी होती है।







