मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
दुग्ध सचिवों उत्पादकों की बैठक आयोजित
अल्मोड़ा : 8 अप्रैल आज यहां से 40किलोमीटर दूर गैंगहट नामक स्थान पर दन्या मार्ग के दुग्ध सचिवों, उत्पादकों की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में दन्या एवं जलना मार्ग के दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर विचार विमर्श कर शासन एवं दुग्ध संघ प्रशासन को ज्ञापन प्रेषित करने का निर्णय लिया गया तथा निर्णय लिया गया कि शीघ्र जनसंपर्क कर एक और बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमेंदुग्ध उत्पादक हित में संगठन का विस्तार किया जायेगा। आज प्रेसित ज्ञापन में दुग्ध मूल्य बढ़ाने, पशु आहार एवं अन्य सामाग्री मांग के अनुसार शीघ्र उपलब्ध कराये जाने, दन्या मार्ग में अवशीतन केन्द्र तथा भूसा गोदाम बनाये जाने, क्रीम वेश मानक 7,75किये जाने, समितियों तथा दुग्ध संघ में दुग्ध मात्रा, फैट एस एन एफ अंतर की शिकायत का शीघ्र समाधान किये जाने, सभी समितियों में डी पी एम सी यू यूनिट लगाये जाने, पशुओं का बीमा कराये तथा दावों का भुगतान कराये जाने की मांग की गयी। ज्ञापन में सरकार से दुग्ध मूल्य तथा सचिव प्रोत्साहन राशि बढ़ाने, चुनाव प्रणाली में सुधार करने, एन सी डी सी योजना में स्थानीय खरीद की स्वीकृति दिये जाने, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट एवं पशु औषधि वितरण प्रणाली में सुधार की मांग की गयी है, पर्वतीय क्षेत्र की विषय भौगोलिक स्थिति को देखते हुए सुपरविजन हेतु समितियों की संख्या घटाने तथा पर्यवेक्षण कार्य को सटीक एवं सरल बनाने के लिए योग्य सचिवों को ग्रुप सचिव के रूप में कार्य पर लगाये जाने की मांग की गयी है। बैठक में दुग्ध संघ अल्मोड़ा के घाटे में जाने के कारणों के जांच की मांग की तथा पूर्व में दोषी पाये गये कर्मचारियों, अधिकारियों, प्रवंध कमेटी सदस्यों पर कार्यवाही की भी मांग की गयी । ज्ञापन मुख्यमंत्री उत्तराखंड, दुग्ध विकास मंत्री, सचिव दुग्ध विकास, आयुक्त कुमाऊं मंडल, निदेशक दुग्ध विकास, जिलाधिकारी अल्मोड़ा, विधायक जागेश्वर, अध्यक्ष दुग्ध संघ, सहायक निदेशक डेरी विकास तथा प्रधान प्रवंध दुग्ध संघ अल्मोड़ा को प्रेषित किया गया है। आज बैठक में गोपाल सिंह विष्ट, शंकर लाल, शांति देवी, विद्या देबी, देवकी देवी किरन विष्ट, गंगा सिंह, बाल किशन, महेश पांडे, दीपक सिंह, बसंत बल्लभ, महेंद्र सिंह, हेमंत सिंह विनोद जोशी भोला दत्त पांडे आदि सम्मिलित थे ।








