संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, एक सप्ताह तक बूथों पर रहेगी उपलब्ध।
कन्नौज: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से विधानसभावार एवं मतदेय स्थलवार अंतिम मतदाता सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ) व उपजिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। प्रशासन ने अंतिम प्रकाशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के निर्देशन में सुपरवाइजरों के माध्यम से सूचियां बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) तक पहुंचाई जा रही हैं। बीएलओ 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने बूथों पर मौजूद रहकर मतदाता सूची आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे।प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम, पता व अन्य विवरण जांच लें। किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर सुधार कराया जा सकता है।







