संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
विशुनगढ़ में निकली अंबेडकर जयंती की भव्य शोभायात्रा
कन्नौजः भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कस्बा विशुनगढ़ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा समिति विशुनगढ़ द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा नुनार मोहल्ला से प्रारंभ होकर अस्पताल रोड व मैन मार्केट से होती हुई किला नगरिया स्थित अंबेडकर पार्क पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बाबा साहब के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी—नेम कुमार, शिवकुमार कमल, राहुल वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, राजू गौतम, अक्षय यादव, अरविंद कुमार, राहुल सागर, संजू, रामविलास, अमन वाल्मीकि, अनिल, मुन्ना लाल, राजीव, सुदीश माथुर, महेंद्र कठेरिया, सुरेंद्र कठेरिया, विकास, बंटी, दीपक वाल्मीकि, लोकेश शाक्य, सतेंद्र सिंह विवेकानंद, प्रमोद जाटव, संतोष वाल्मीकि, विशाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा देवेंद्र यादव, नेता रामबक्स लोधी, पूर्व प्रधान सुधीर कुमार द्विवेदी, अखिलेश राजपूत, राजेंद्र राजपूत, एडवोकेट अजय यादव, राजेश यादव, गुड्डू यादव, अंकित सहित कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
शोभायात्रा के दौरान गंगा एजुकेशन सेंटर के प्रबंधक देवेंद्र सिंह यादव द्वारा श्रद्धालुओं के लिए ठंडा पानी व जलपान की व्यवस्था की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना विशुनगढ़ प्रभारी भागमल सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।







