संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय)
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश।
कन्नौजः जनपद कन्नौज की तहसील तिर्वा में शनिवार को आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
डीएम व एसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जाएगी।







