बजरंग दल के पूर्व संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत बिष्ट का आकस्मिक निधन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

                 (नया अध्याय)

 

 

बजरंग दल के पूर्व संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत बिष्ट का आकस्मिक निधन।

 

 

 

                   अल्मोड़ा:  दिनांक: 20 अप्रैल 2026 बजरंग दल के पूर्व संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय हेमंत बिष्ट के आकस्मिक निधन पर आज अल्मोड़ा स्थित नगर निगम सभागार में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके समाज के प्रति योगदान को याद किया।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुरुरानी ने अपने वक्तव्य में कहा कि स्व. हेमंत बिष्ट बचपन से ही बजरंग दल से जुड़े रहे और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, ऊर्जा एवं समर्पण अद्वितीय था। उन्होंने कहा कि हेमंत बिष्ट ने अपने सक्रिय सामाजिक कार्यों के माध्यम से हिंदुत्व की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया। अल्मोड़ा नगर में मांस की दुकानों की साप्ताहिक बंदी जैसे महत्वपूर्ण विषयों में भी उनका विशेष योगदान रहा। उन्होंने मात्र 45 वर्ष की अल्प आयु में अपनी कार्यशैली से संगठन एवं समाज में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। वर्तमान में वे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा जी के स्टाफ के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे थे।

 

नगर के महापौर अजय वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. हेमंत बिष्ट एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं समर्पित कार्यकर्ता थे, जिनका व्यक्तित्व अत्यंत प्रभावशाली था। उनका असामयिक निधन समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

इस दौरान दीपक पांडे ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमंत बिष्ट का जीवन युवाओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि स्व. बिष्ट ने हमेशा समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्य को पूर्ण समर्पण के साथ किया। उनके द्वारा किए गए कार्यों को सदैव स्मरण रखा जाएगा।

 

श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, ब्लॉक प्रमुख सूरज सीराडी, अनूप शाह, हेमंत रावत, जितेंद्र बिष्ट, राजेंद्र मेहता, सुरेश कांडपाल, जगत तिवारी, विनोद जोशी, कमला तिवारी , मीना तिवारी, पूनम रस्तोगी, मीना नेगी, शुभम रौतेला, आनंद भोज, इंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, कैलाश गुरुरानी, गुलजार खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

अंत में विगत दिवस दिवंगत हुए राजीव वर्मा (जौहरी बाजार) एवं स्व. हेमंत बिष्ट की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)