केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                     (नया अध्याय)

 

 

केदारनाथ धाम स्थित श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले।

 

• आज से शुरू होंगी केदारनाथ भगवान की नित्य – नियम आरतियां।

 

ऊखीमठ:  श्री केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद पहले शनिवार, 25 अप्रैल को धाम स्थित भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट भी तीर्थयात्रियों के लिए विधि-विधान से खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और जयकारों के साथ दर्शन किए।

 

आज दोपहर केदारनाथ धाम के पुजारी टी गंगाधर लिंग सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति तथा श्री केदार सभा के पदाधिकारीगण भैरवनाथ पहुंचे हवन यज्ञ पूजा अर्चना के बाद श्री भैरवनाथ जी कपाट खोले गये।

 

केदारनाथ धाम में मौजूद श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी)अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर मौजूद रहे। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्री भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर सभी देश विदेश के तीर्थयात्रियों को बधाई दी कहा कि केदारनाथ धाम के रक्षक श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के बाद अब भगवान केदारनाथ जी की नित्य आरतियां संपन्न होंगी।

 

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भकुंट भैरव नाथ को केदारनाथ धाम का रक्षक देवता माना जाता है। शीतकाल में जब केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद रहते हैं, तब इस क्षेत्र की रक्षा का दायित्व भैरवनाथ जी पर ही होता है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालु भैरवनाथ मंदिर के दर्शन को भी विशेष महत्व देते हैं।

 

प्रशासन और मंदिर समिति द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

 

आज श्री भैरवनाथ जी के कपाट खुलने के अवसर पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग/ मुख्य कार्याधिकारी बीकेटीसी विशाल मिश्रा, श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, बीकेटीसी सदस्य डा. विनीत पोस्ती, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रभारी अधिकारी राजन नैथानी, डीएस भुजवान सहित भैरव नाथ जी के पश्वा अरविंद शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक पंवार एवं श्री केदार सभा के सभी पदाधिकारीगण तथा तीर्थयात्री मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि