मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
जंगल के रास्तों से तय किया स्कूल का सफर, 90% अंकों के साथ स्कूल टॉप।
अल्मोड़ा: हवालबाग ब्लक के अन्दर का मामला है। कहते हैं की सफलता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, इसी बात को साबित करके दिखाया उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षा में 90% अंक प्राप्त करके अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के एक छोटे से गांव बरसीमी की लड़की विशाखा जोशी ने। उन्होंने
हिंदी -97
भूगोल- 89
इकॉनामिक- 94
English- 80
पॉलिटिकल साइंस -90
विशाखा के गांव से स्कूल लगभग 5 किलोमीटर दूर है जहां से वह रोज पैदल दूरी तय करती है. उन्होंने यह भी बताया कि कई बार स्कूल जाते समय उन्होंने जंगली जानवरों को भी देखा है.
लेकिन इसके बावजूद भी उनके साहस और मेहनत ने इस मुकाम को पूरा करने में उनकी मदद करी. इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए उनके माता-पिता ने कहा कि और बच्चे की मेहनत और स्कूल के शिक्षकों की कठिन परिश्रम और शिक्षा का परिणाम है। विद्यालय में भी विशाखा के 90% अंकों से खुशी का माहौल दिख रहा है।






