संवाददाता कानड़: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 14 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
कानड़: अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत समाज द्वारा आयोजित द्वितीय आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन शनिवार को गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 14 जोड़े वैदिक विधि-विधान के साथ परिणय सूत्र में बंधे। विवाह संस्कार पंडित काशीराम आर्य ‘अनल’ द्वारा वैदिक पद्धति से संपन्न कराए गए।
सम्मेलन से पूर्व आयोजन स्थल पर समाजजनों द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात समाज के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में समाजजन और परिजन उपस्थित रहे तथा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया।
आयोजन की शुरुआत सुबह मेहमानों एवं वर-वधु के आगमन के साथ हुई, जिसके बाद निर्धारित समय पर वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुए। आगर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने आयोजित सम्मेलन के लिए समाज द्वारा पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थीं। आयोजन स्थल पर व्यवस्थाएं सुचारू एवं व्यवस्थित रहीं, जिससे कार्यक्रम भव्यता और सादगी के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार ‘बापू’, कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर एवं आगर विधायक मधु गेहलोत ने उपस्थित होकर वर-वधु को शुभाशीष दिया। विधायक भेरू सिंह परिहार ‘बापू’ एवं विजयलक्ष्मी तंवर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान समाज के भगवान सिंह सूरजनी द्वारा ओवन, सत्यनारायण पडिहार पायल डिटर्जन गुरुखेड़ी से मिक्सर मशीन, विधायक भेरू सिंह परिहार द्वारा कुकर एवं विजयलक्ष्मी तंवर द्वारा वर-वधु को उपहार भेंट किए गए। साथ ही सभी जोड़ों को समिति की ओर से दहेज स्वरूप आवश्यक गृह उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।
सम्मेलन के संरक्षक रामलाल सिंह सिसोदिया एवं अध्यक्ष जगदीश सिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजन सफल रहा। समाज के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह बोडाना ने बताया कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ ही फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इस अवसर पर सोंधीया राजपूत समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह इंजीनियर, प्रेम सिंह चौहान,युवा जिला अध्यक्ष राज तवर,जिला महामंत्री मयंक बना, समाज के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह बीजानगरी, सुसनेर से समाज के लक्ष्मण सिंह कावल, जिला पंचायत सदस्य सुसनेर कालू सिंह गणेशपुरा, प्रदेश कोषाध्यक्ष चेन सिंह सिसोदिय भी आयोजन में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के देवी सिंह।
बिजनाखेड़ी, नारायण सिंह, रामलाल सिंह, बालू सिंह जनपद सदस्य, ईश्वर सिंह सूरजनी, बालूसिंह गेहलोत, राकेश सिंह, श्याम तंवर, रामप्रदास सोंधिया, तूफान सिंह सोंधिया, धीरफ सिंह, जितेंद्र सिंह इकलेरा, लखन सिंह का विशेष योगदान रहा। वहीं भोजन व्यवस्था में विनोद सिंह बोडाना, सरदार सिंह, बलवंत सिंह, अर्जुन सिंह एवं संदीप सिंह आर्य ने जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन समिति सदस्य दरबार सिंह आर्य द्वारा किया गया।
समाजजनों ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की बात कही, जिससे सामाजिक एकता और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूती मिल सके। जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी दारा सिंह आर्य ने दी।





