ब्यूरो फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, देहरादून)
https://www.transfernow.net/dl/20260425zBvE7ZQo
स्टोरी स्लग : फिरोजपुर नगर काउंसिल एक्शन
शहर में अवैध कब्जों के खिलाफ नगर काउंसिल का हमला: आज मलवाल रोड से अतिक्रमण हटाया गया, जल्द ही दूसरे इलाकों की बारी।
फिरोजपुर शहर की सड़कों पर जाम कम करने और अवैध कब्जों को हटाने के लिए आज नगर कमेटी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर एक खास अभियान चलाया। इस अभियान के पहले चरण के तहत आज सिर्फ मलवाल रोड पर सख्ती दिखाते हुए सड़कों पर अवैध कब्जे, अवैध स्टैंड और ठेले हटाए गए। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में मॉल रोड, सर्कुलर रोड और दिल्ली गेट जैसे इलाकों में भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
सैनिटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि मालवाल रोड पर कार्रवाई करने से पहले कब्जा करने वालों को अपना सामान हटाने और जगह खाली करने के लिए कहा गया था, लेकिन आज आदेशों की अनदेखी करने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सामान जब्त कर लिया है। प्रशासन का कहना है कि इन ठेलों और स्टॉल के कारण सड़क पर भारी भीड़ रहती थी और अक्सर ट्रैफिक जाम रहता था।
बाइट्स






