ब्यूरो आगर-मालवा: गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, देहरादून)
रजिस्ट्रीकरण एवं सहा. रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
आगर-मालवा: 28 अप्रैल/राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर रजिस्ट्रीकरण एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अपीलीय अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई।
जारी आदेशानुसार जनपद पंचायत आगर और बड़ौद के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर-बड़ौद एवं सुसनेर और नलखेड़ा के लिये अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुसनेर-नलखेड़ा रजिस्ट्री करण अधिकारी तथा संबंधित तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्री करण अधिकारी नियुक्त किया है।
साथ ही सभी जनपद पंचायतों के लिये अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर को नियुक्त किया है।
इसी तरह नगरीय निकाय आगर के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आगर-बड़ौद एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार आगर को बनाया गया। नगर परिषद् कानड़ के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार आगर एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार कानड़, नगर परिषद् बड़ौद के लिये रजिस्ट्री करण अधिकारी तहसीलदार बड़ौद एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार बीजानगरी, नगर परिषद् सुसनेर और सोयतकलां के लिये रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार सुसनेर एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार झौंटा, नगर परिषद् नलखेड़ा और बड़ागांव के लिये रजिस्ट्री करण अधिकारी तहसीलदार नलखेड़ा एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नायब तहसीलदार बड़ागांव को नियुक्त किया गया है।






