शास़्त्रीय रंगों में सराबोर होगा अल्मोड़ा 10 मई को खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की स्मृति में आयोजन।

Spread the love

 

सम्पादक कुमाऊंः नवीन बिष्ट

 

       

                   (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

           शास़्त्रीय रंगों में सराबोर होगा अल्मोड़ा

10 मई को खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की स्मृति में आयोजन।

 

                   अल्मोड़ा:  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में शास्त्रीय रंगों के रंग में रंगने वाली है। आगामी रविवार 10 मई को खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां की स्मृति में शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन होने वाला है। जिसमें पण्डित चंद्रशेखर तिवारी(सरोद वादन), निर्मल पंत(तबला एवं गायन), प्रभात शाह(गायन एवं संगीत निर्देशन) के साथ श्रीमती लता पाण्डे(गायन) को सम्मानित किया जाएगा। शारदा पब्लिक स्कूल में होने वाले कार्यक्रम में देश के जानेमाले कलाकारों के साथ अल्मोड़ा के युवा कलाकार भी प्रतिभाग करेंगे। इस आयोजन के मार्फत गुरु शिष्य परम्परा में लखनऊ घराने (तबला) की शैली से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन खां मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में मुंबई के तबला वादक पंडित योगेश समशीजी के साथ अयोध्या के हारमोनिपम वादक दिनकर द्विवेदी हारमोनियम पर लहरा पर प्रस्तुति देंगे। श्रोताओं को देश की जानी मानी शास्त्रीय गाययिका श्रीमती रश्मि चौधरी का गायन सुनने को मिलेगा। उनके साथ लखनऊ घराने के खलीफा उस्ताद इल्मास हुसैन खां तबले और दिनकर द्विवेदी हारमोनियम पर में संगत करेंगे। बता दें खलीफा उस्ताद आफाक हुसैन खां लखनऊ घराने (तबला)की सातवीं पीढ़ी के खलीफा हैं। उस्ताद आफाक हुसैन खान शास्त्रीय संगीत में तबला जगत के शीर्षस्थ कलाकारों में शामिल थे। उस्ताद आफाक हुसैन खां के गंडाबंद शिष्य पंकज कुमार चौधरी हैं। पंकज कुमार चौधरी ने लगभग चालीस साल पहले सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा में शिष्य तैयार किए। कार्यक्रम में नगर के राजकुमार, ऋतु जोशी तबले में प्रस्तुति देंगे। उनके साथ हारमोनियम पर श्रीमती नेहा मुनगली संगत करेंगी। आयोजकों पंकज कुमार चौधरी, शारदा पब्लिक स्कूल के संस्थापक शेखर लखचौरा, श्रीमती विनीता लखचौरा प्रिंसिपल शारदा पब्लिक स्कूल, राघव पंत, अशोक पाण्डेय, राजेन्द्र सिंह न्याल, सुनील कुमार शामिल हैं।

  • Related Posts

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    Spread the love

    Spread the love  डा. शीला डागा, हरिद्वार                  (नया अध्याय)     खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः 1980     वर्ष…

    विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो कुमाऊं:  दयानन्द कठैत अल्मोड़ा                  (नया अध्याय)     विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    • By User
    • May 10, 2026
    • 15 views
    खोजी पत्रकारिता के स्वर्णिम काल की अनूठी मिसालः1980

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 4 views
    भाजपा कार्यकर्ताओं ने संजीव कांकर के प्रथम आगमन पर किया जोरदार स्वागत।

    शाश्वत नाम तुम्हारा

    • By User
    • May 9, 2026
    • 18 views
    शाश्वत नाम तुम्हारा

    माँ की ममता

    • By User
    • May 9, 2026
    • 6 views
    माँ की ममता

    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    • By User
    • May 9, 2026
    • 19 views
    अपराध नियंत्रण की दिशा में सशक्त पहल: कन्नौज में अपराध गोष्ठी का किया गया आयोजन।

    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)

    • By User
    • May 9, 2026
    • 14 views
    ”जागो व बढ़ो!” (कविता)