ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा
(नया अध्याय)
विद्यार्थियों को रेडक्रॉस सोसाइटी के महत्व एवं कानून व अधिकारों के बारे में दी गई जानकारी।
अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा कल दिनांक 08-05-2026को “रेडक्रॉस दिवस” एवं “जागृति योजना” के तहत सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य अभियान के अनुक्रम में राजकीय इंटर कालेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को रेडक्रॉस सोसाइटी का महत्व, पोक्सो अधिनियम 2012, यौन उत्पीडन, लैंगिक अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बच्चों के कानूनी अधिकार, नि: शुल्क कानूनी सहायता, बाल कल्याण समिति व अन्य संबंधित तमाम जानकारियां विस्तार पूर्वक दी गई।
इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वस्थ शिविर भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित 175 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा दवाईयां वितरित की गई।
रेडक्रॉस सोसाइटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष आशीष वर्मा द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों के विषय में जानकारी दी गई। उक्त शिविर में डॉ. जेसी दुर्गापाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट व अधिकार मित्र मौजूद रहे।








