सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी
(नया अध्याय)
सीमांत क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, विभिन्न गांवों में करेंगे जनसंपर्क।
ऊखीमठ: दर्जाधारी राज्यमंत्री एवं सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट मंगलवार को जनपद रुद्रप्रयाग के विभिन्न सीमांत क्षेत्रों के भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे क्षेत्रीय समस्याओं का जायजा लेने के साथ स्थानीय जनता से संवाद भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री प्रातः 7 बजे उखीमठ से प्रस्थान करेंगे। सुबह 8 बजे चमेली, 9 बजे रूमसी एवं डोभा गांव पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे चौण्ड पहुंचकर क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात करेंगे तथा 12:30 बजे वहां से प्रस्थान करेंगे।
कार्यक्रम के तहत वे भोंसाल, भटवाड़ी तथा मणिगुह गांवों का भी भ्रमण करेंगे। मणिगुह में भोजन एवं स्थानीय भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद मालखी, जगोठ, कमसाल और बड़ेथ गांव में पहुंचकर स्थानीय जनता से मुलाकात करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे।
शाम 6 बजे बड़ेथ से प्रस्थान करने के बाद राज्यमंत्री शाम 7 बजे उखीमठ पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है। भ्रमण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में उत्साह बना हुआ है।






