मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

             (नया अध्याय)

 

 

 

 

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश।

 

 

          अल्मोड़ा:  अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सर्वाधिक लंबित शिकायतों वाले शीर्ष 11 विभागों के अधिकारियों के साथ शिकायत निस्तारण के लिए विचार विमर्श हुआ गया।

 

बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों से लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों को अपनी प्रगति प्रदर्शित करने हेतु 3 दिवस का समय प्रदान करते हुए स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से कोई भी अधिकारी अथवा प्रतिनिधि प्रतिभाग नहीं किया, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।

 

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता से जुड़ी व्यवस्था है तथा जनता की समस्याओं के समाधान में सभी विभागों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करना होगा।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि