मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

Spread the love

प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री

          (नया अध्याय, देहरादून)

मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

          देहरादून: प्रतिष्ठित नाट्य संस्था मेघदूत द्वारा नगर निगम प्रेक्षागृह (टाउन हॉल) देहरादून में रविवार 17 मई को नारी प्रधान नाटक “चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प” का मंचन किया जाएगा। नाटक सायं साढ़े छह बजे से होगा और इसमें प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।

प्रसिद्ध रंगकर्मी एस.पी. ममगाईं द्वारा लिखित तथा निर्देशित चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प नाटक मूलतः पहाड़ की नारी के पहाड़ जैसे संघर्ष और पहाड़ जैसे ही हौसले की एक आत्मकथा है। रंगकर्मी एस. पी. ममगाईं ने इसे बड़ी शिद्दत से तैयार किया है। वस्तुत सेना के शहीद कैप्टेन की पत्नी का अपनी तीन अबोध बेटियों को उच्च शिक्षा देकर समाज में शीर्ष तक पहुंचाने के संघर्ष की गाथा ही चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प है। यह कहानी सिर्फ एक संघर्ष की नहीं, बल्कि उस साहस की है जिसे दुनिया मिसाल मानकर सलाम करेगी। नारी शक्ति के वंदन और एक माँ के संघर्ष की यह गौरवगाथा निसंदेह दिल को छू लेने वाली है।

श्री ममगाईं ने पिछले तीन माह के अथक परिश्रम से यह नाटक तैयार किया है। श्री ममगाईं ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक कथानकों के मंचन के लिए जाने जाते हैं। आत्मकथा के नाट्य रूपांतरण में यह उनकी एक विशिष्ट प्रस्तुति है। मेघदूत संस्था ने कलाप्रेमियों से इस नाट्य प्रस्तुति का साक्षी बनने का आह्वान किया है।

  • Related Posts

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी              (नया अध्याय, देहरादून)     मंदिर हो या घर, नहीं चाहिए बालिका वधू या वर  …

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी              (नया अध्याय, देहरादून)   सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन।    सात दिनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दो पक्षों में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से हमला

    • By User
    • May 15, 2026
    • 10 views
    दो पक्षों में खूनी संघर्ष कुल्हाड़ी से हमला

    मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 5 views
    मेघदूत की नाट्य प्रस्तुति चंद्रप्रभा का अटूट संकल्प का मंचन दून में रविवार को।

    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 4 views
    ऊखीमठ में फिर रुकवाया गया एक बाल विवाह, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से बचा नाबालिग का भविष्य।

    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 11 views
    सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन। 

    चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग प्रभावित, रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना।

    • By User
    • May 15, 2026
    • 4 views
    चंद्रशिला तुंगनाथ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली, दो लोग प्रभावित, रेस्क्यू टीमें मौके पर रवाना।

    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग। 

    • By User
    • May 15, 2026
    • 13 views
    ऊखीमठ नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की उठी मांग।