जिला अधिकारी अंशुल सिंह के तत्वाधान में मतदाता सूची तैयार करने को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

     (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

जिला अधिकारी अंशुल सिंह के तत्वाधान में मतदाता सूची तैयार करने को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक।

 

 

 

                   अल्मोड़ा:  जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन तथा त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए जनपद के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट में हुई इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

 

जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि सभी राजनैतिक दल अपने अपने बूथ लेवल एजेंट की तैनाती शत प्रतिशत करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी रूप से बनाने के लिए राजनैतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रशासन एवं राजनैतिक दलों को समन्वय स्थापित कर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 है। इस कार्यक्रम के तहत गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण 29 मई से 7 जून 2026 तक किया जाएगा। बीएलओ द्वारा घर घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन का कार्य 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।

यदि किसी विधानसभा में मतदान केंद्रों का पुनर्गठन होना है तो वह 7 जुलाई 2026 से किया जाएगा। ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन 14 जुलाई को किया जाएगा तथा दावे एवं आपत्तियां 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक किए जा सकेंगे। नोटिस जारी करने तथा दावों और आपत्तियों का निस्तारण माह जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक होना निश्चित हुआ है।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि अंतिम रूप से मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

 

जिलाधिकारी ने सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान करें तथा मतदाताओं को इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अफसरों के साथ समन्वय बनाए रखे तथा किसी भी त्रुटि या समस्या होने पर प्रशासन को सूचित करें।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कार्यरत बूथ लेवल अफसरों द्वारा 2025 के मतदाताओं को 2003 की मतदाता सूची से 93.69 प्रतिशत मैप कर लिया गया है। वर्ष 2025 की मतदाता सूची के अनुसार जनपद में 527745 मतदाता पंजीकृत हैं।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित संबंधित अधिकारी तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)