मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
“ऑपरेशन प्रहार”: थाना दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ 01 युवक को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा: आज दिनांक 19.05.2026 को थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान झाकर सेम मंदिर जाने वाले मार्ग मुख्य सड़क किनारे पर अभियुक्त महेंद्र प्रसाद उम्र 32 वर्ष पुत्र राजन राम निवासी ग्राम जागेश्वर थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा के कब्जे से 02 पेटी में कुल 96 पव्वे माल्टा देशी अवैध शराब बरामद होने पर गिरफ्तार करते हुए थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।








