सेवा कार्य के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिवस।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

सेवा कार्य के माध्यम से मनाया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिवस।

 

 

               अल्मोड़ा:  आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लेप्रोसी करबला में फल वितरण एवं भोजन व्यवस्था कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित किए गए तथा भोजन की व्यवस्था कर सेवा भाव का संदेश दिया गया।

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन निरंतर मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है तथा कार्यकर्ता समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

 

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाना भाजपा की कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना ही संगठन का उद्देश्य है।

 

दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिल रही है।

 

निवर्तमान कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए उनका योगदान प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रहा है।

 

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, निवर्तमान कोऑपरेटिव अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, महामंत्री दर्शन रावत, प्रकाश भट्ट, मनीष जोशी, मदन बिष्ट, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, देवेंद्र भट्ट, कैलाश गुरुरानी, आनन्द भोज, जगत तिवारी, राजेंद्र सिंह,मनोज तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज भाकुनी,

 

चंदन बहुगुणा, अभिषेक जोशी, हिमांशु बनौला, शुभम रौतेला, मोहित बिष्ट, खजान पाण्डेय, आशीष जोशी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष कमला तिवारी, निशा बिष्ट, दीपा पांडे, रेखा बिष्ट, दीपा जोशी, कविता चौधरी, हीरा कनवाल सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि