पद्म भूषण से सम्मानित होने पर भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण।

Spread the love

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

             (नया अध्याय, देहरादून)

पद्म भूषण से सम्मानित होने पर भगत सिंह कोश्यारी के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण।

              अल्मोड़ाः आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान “पद्म भूषण” से सम्मानित किए जाने की खुशी में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चौघानपाटा, अल्मोड़ा में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा इसे पूरे उत्तराखंड और विशेषकर कुमाऊं क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है। उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया जाना प्रत्येक उत्तराखंडवासी के लिए गर्व का विषय है।

पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि भगत दा ने अपने लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सादगी और जनसेवा की मिसाल कायम की है। उनका सम्मान पूरे पर्वतीय क्षेत्र के सम्मान के समान है।

दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने कहा कि कोश्यारी जी ने सदैव उत्तराखंड की संस्कृति, युवाओं और विकास के मुद्दों को मजबूती से आगे बढ़ाया। उन्हें मिला यह सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगा।

पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी जी का व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं में आज विशेष उत्साह का माहौल है। पद्म भूषण सम्मान से अल्मोड़ा सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, देवेंद्र भट्ट, धर्मेंद्र बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, मनोज जोशी, कृष्ण बहादुर, मनोज सनवाल, मनीष जोशी, आनंद कनवाल, सुनील कर्नाटक, सौरव वर्मा, नरेंद्र बिष्ट, रमेश धपोला, जगमोहन बिष्ट, मदन बिष्ट, मनोज तिवारी, कैलाश गुरुरानी, अमित साह, देवाशीष नेगी, निशा बिष्ट, पूजा मेहता, आशीष जोशी, हयात सिंह बिष्ट, ललित मेहता, आनंद भोज, नवीन बिष्ट, हरीश कनवाल, कमल वर्मा, हिमांशु अधिकारी, मुस्तकीम मालिक, हितेश नेगी, अभिषेक जोशी, संजय जोशी, रोहित भोज, प्रमोद पवार, सुनील बिष्ट, तस्लीम अहमद, जगत तिवारी, ममता साह, पीयूष कुमार, संदीप ठाकुर, निकेश बिष्ट, गौरव भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने आदरणीय भगत सिंह कोश्यारी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views

    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।