पेट्रोल डीजल की महंगाई से त्रस्त आम आदमी

Spread the love

 

डॉ. सुधाकर आशावादी

 

         (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

दृष्टिकोण :

 पेट्रोल डीजल की महंगाई से त्रस्त आम आदमी

 

 

खरबूजा छुरी पर गिरे या छुरी खरबूजे पर, कटना खरबूजे को ही पड़ता है। आम आदमी उसी खरबूजे की स्थिति में है। सत्ता चाहे किसी की भी हो, उत्पीड़न उसका होना ही है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की नीतियां आम आदमी की समझ से परे रहती हैं। ग्यारह दिनों की अल्प अवधि में तेल कंपनियों में पेट्रोल व डीजल के दामों में चार बार बढ़ोत्तरी करके सामान्य जन की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल व डीजल की मूल्य वृद्धि का सीधा असर यातायात के साधनों, बाजार और आम आदमी की पारिवारिक अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। आम आदमी में से भी विशेषकर निम्न मध्यम और मध्यमवर्गीय परिवारों पर, अभिजात्य वर्ग और नीति निर्माताओं को बाजार से सीधा कोई सरोकार नहीं होता।

 

महंगाई का बढ़ना यदा कदा नहीं अखरता,जब आय के साधनों और खर्चों के बीच समन्वय हो, लेकिन गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि के साथ डीजल व पेट्रोल के दामों में बार बार वृद्धि होने से आम आदमी के सम्मुख अपने अस्तित्व को बचाए रखने का संकट खड़ा हो जाता है। कहना गलत न होगा, कि पेट्रोलियम पदार्थ की बिक्री केंद्र और राज्य सरकारों की कमाई का बड़ा जरिया है। यदि ऐसा न होता, तो केंद्र व राज्य की सरकारें जनहित में टैक्स काम करके जनसाधारण को इस महंगाई संकट से निजात दिला सकती है, किन्तु ऐसा नहीं है, सड़कों पर महंगाई का विरोध करने वाले कुछ राजनीतिक दलों के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकारों में अन्य राज्यों से अधिक टैक्स वसूली की जा रही है, जिसके चलते उन राज्यों में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम अन्य राज्यों से अधिक है। किसी भी कल्याणकारी राज्य में जनता सर्वोपरि रहती है, किन्तु आम आदमी अपनी जीवनचर्या बिना किसी अतिरिक्त व्यवधान के गतिशील रखना चाहता है, जिसके लिए आवश्यक है, कि केंद्र तथा राज्यों में स्थापित सरकारें आम आदमी की रोजमर्रा की दिनचर्या को सुलभ बनाए रखने में अपना योगदान दें। आम उपभोक्ता वस्तुओं के दामों और महंगाई को नियंत्रित रखने पर पूरा ध्यान दें, ताकि आम आदमी को महंगाई से राहत मिल सके।

(विनायक फीचर्स)

  • Related Posts

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    नज्म

    Spread the love

    Spread the love    राजेन्द्र रंजन गायकवाड                                               (सेवा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि