मीडिया प्रभारीः दिने8श भट्ट
(नया अध्याय)
विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वाहिनी वर्ग हेतु
आर्य कन्या इंटर कालेज में भूमि पूजन हवन कार्यक्रम
अल्मोड़ा: विश्व हिन्दू परिषद दुर्गा वांहिनी वर्ग हेतु आज आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भूमि पूजन हवन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विहिप के जिला कोषाध्यक्ष भानु ने वर्ग सफल बनाने हेतु हवन कुंड में आहुतियां दी। इस अवसर पर दुर्गा वाहिनी प्रान्त संयोजिका पूजा वर्गा अधिकारी व दुर्गा वाहिनी जिला संयोजिका मनीषा, प्रान्त संगठन मंत्री अजय प्रान्त कार्यकारी अध्यक्ष चिंतामणि, विभाग संगठन मंत्री वेद प्रकाश, आरएसएस के विभाग प्रचारक कमल , जिला अध्यक्ष विहिप डॉ. गोविंद जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र, व महेंद्र, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व कन्या इंटर कॉलेज के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, जिला सह संयोजक बजरंग दल वैभव, जिला गौ रक्षा प्रमुख कुंदन, कमलेश, योगेश, हिमांशु, गायत्री परिवार से भीम, सहयोगी हरीश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विहिप जिला मंत्री विजय ने बताया कि वर्ग कल दिनाँक 29 मई से 5 जून तक रहेगा जिसमें पूरे प्रान्त की बहनों को शारीरिक, बौद्धिक,मानसिक,प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे भविष्य में बहनों को आत्मनिर्भर बनने व किसी भी चुनौती से लड़ने के लिये सक्षम बनाया जायेगा।








