जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्वारब में वैकल्पिक डोबा-चौसली मार्ग एवं क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने क्वारब में वैकल्पिक डोबा-चौसली मार्ग एवं क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग का किया निरीक्षण।

 

 

राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य में तेज़ी लाने हेतु मशीनें एवं कार्यबल बढ़ाने के निर्देश।

 

 

 

साप्ताहिक प्रगति योजना बना कर करें कार्य

      : जिलाअधिकारी अंशुल सिंह।

 

 

 

 

             अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सोमवार को क्वारब में वैकल्पिक बाईपास मार्ग तथा राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर वर्षा के बाद मार्गों की स्थिति एवं संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल प्रतिनिधियों के साथ पूरे वैकल्पिक बाईपास मार्ग का निरीक्षण किया तथा मार्ग को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को मुख्य मार्ग के सुधार के कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजमार्ग पर आवागमन को जल्द सुचारू करने के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने कार्यों की साप्ताहिक प्रगति योजना तैयार कर उसके अनुसार कार्य करने के निर्देश भी दिए।

 

जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ट्रैफिक की लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में जाम की समस्या उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

 

इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने मार्ग निर्माण कार्यों, यातायात संचालन एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में अपनी चिंताओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए हर संभव समाधान करने का आश्वासन दिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग हर्षित गुप्ता, राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत के कर्मचारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 4 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 9 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।