विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलेगा “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

           विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलेगा “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान।

 

 

 

 

           अल्मोड़ा: मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में आज “स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विकासखण्ड के प्रमुख, खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे इस विशेष अभियान को जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वच्छता एवं जलवायु संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएं तथा सार्वजनिक स्थलों, जल स्रोतों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर कचरा एकत्र किया जाए। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को हतोत्साहित करते हुए लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि अभियान के अंतर्गत “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम को भी व्यापक रूप से संचालित किया जाए तथा अधिक से अधिक पौधारोपण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण एवं इको-फ्रेंडली गतिविधियों को अपनाने की शपथ भी दिलाई जाए।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटक क्षेत्रों में भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाए। पर्यटकों को कूड़ा-कचरा न फैलाने के लिए प्रेरित किया जाए तथा उन्हें भी “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जोड़ते हुए पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

 

बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आम जनता को भी जोड़ने का आह्वान किया गया। साथ ही ग्राम सभाओं में विशेष बैठकों का आयोजन कर स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जल स्रोतों के संरक्षण एवं पर्यावरणीय चुनौतियों के संबंध में जनजागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा निर्धारित प्रारूप में प्रतिदिन रिपोर्ट प्रेषित की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ग्रामीण स्तर तक इस कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।