एसआईआर के सफल संचालन हेतु बीएलओ एवं आईटी वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित।

Spread the love

 

दिनेश भट्ट अल्मोड़ा उत्तराखंड

 

         (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

एसआईआर के सफल संचालन हेतु बीएलओ एवं आईटी वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित।

 

 

 

        अल्मोड़ा: जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी अंशुल सिंह के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आज जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) एवं आईटी वॉलेंटियर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान किए जाने वाले कार्यों, गणना प्रपत्रों के सही ढंग से भरने, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया, घर-घर सर्वेक्षण तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आईटी वॉलेंटियर्स को डिजिटल माध्यमों के उपयोग, डेटा अपलोडिंग तथा तकनीकी सहायता संबंधी आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया गया।

 

प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की जानकारी देते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को पूर्ण जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा इसमें बीएलओ एवं आईटी वॉलेंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया तथा उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि