मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जिलाअधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से प्राप्त सूचनानुसार एक वाहन अनियंत्रित होकर छत में गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
अल्मोड़ा: आज जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से प्राप्त सूचनानुसार दिनांक 06 मई, 2026 को तहसील रानीखेत अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के02टी0ए03159 काकड़ीघाट-द्वारसों मोटर मार्ग पर ग्राम देहोली में अनियन्त्रित होकर 20 मी0 नीचे आनन्दी देवी व लाल सिंह के भवन की छत पर गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में भुवन प्रसाद पुत्र गोपाल राम की मृत्यु हो गयी
इस वाहन दुर्घटना के सम्बन्ध में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, रानीखेत से प्राप्त आख्यानुसार यह वाहन सार्वजनिक सेवायान की श्रेणी में होने के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि नियमावली में निहित प्राविधानों के अन्तर्गत उत्तराखण्ड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि, अल्मोड़ा के नाम संचालित खाता सं0 38150522263 से धनराशि रू0 2,00,000/- (दो लाख रू0 मात्र) का चैक चैक मृतक जिला बागेश्वर का निवासी होने के कारण जिलाधिकारी बागेश्वर के नाम से निर्गत कर वाहन दुर्घटना के मृतक के विधिक आश्रितों को नियमानुसार वितरित करवाये जाने तथा प्राप्ति रसीद (दो प्रतियॉ मूल में) एक पक्ष अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराये जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।








