ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
“सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” अभियान के तहत विधिक अधिकार मित्रों द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।

अल्मोड़ा: माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 07/06/2026 को “सुरक्षित ईंधन, सुरक्षित जीवन” राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत नगर में अधिकार मित्रों द्वारा गांधी पार्क, चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक जन जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें 15मई 2026से एक माह की अवधि तक सोमवार व शनिवार को कार्यालयों/अदालतों, अन्य स्थानों तक पैदल चलकर आना व जाना सुनिश्चित करने के लिए इस रैली के माध्यम से ईंधन बचाने के लिए आम जनता को संदेश देकर जागरूक किया गया।








