कुमार लोक महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब।  शिव महिमा के श्रवण से भक्त हुए भावविभोर। 

Spread the love

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

कुमार लोक महायज्ञ में उमड़ रहा आस्था का सैलाब।

 शिव महिमा के श्रवण से भक्त हुए भावविभोर। 

 

 

         ऊखीमठः देव सेनापति भगवान कार्तिकेय की तपस्थली कुमार लोक में आयोजित 11 दिवसीय महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के छठवें दिन धार्मिक अनुष्ठानों, हवन-यज्ञ तथा पुराण कथा के दौरान क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा। दूर-दराज के गांवों सहित विभिन्न जनपदों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञशाला में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। महायज्ञ के अंतर्गत प्रातःकाल से ही विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुण्ड में विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री से आहुतियां अर्पित कर विश्व शांति, मानव कल्याण, सुख-समृद्धि एवं लोकमंगल की कामना की गई। वेद ऋचाओं और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा कुमार लोक क्षेत्र गुंजायमान रहा। शिव महापुराण वाचन के छठवें दिन कथावाचक आचार्य वासुदेव प्रसाद थपलियाल ने भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव सृष्टि के कल्याणकारी देव हैं। उन्होंने शिव भक्ति, तप, त्याग एवं वैराग्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सच्चे मन से की गई शिव आराधना से मनुष्य के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा उसे आध्यात्मिक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने शिव पुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन कर श्रद्धालुओं को धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु शिव महिमा का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। भजन-कीर्तन एवं धार्मिक आयोजनों से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ यज्ञ में आहुति देकर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत ने भी महायज्ञ में प्रतिभाग कर पूजा-अर्चना की तथा आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार का कार्य करते हैं। कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि महायज्ञ एवं पुराण वाचन कार्यक्रम में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

 

महायज्ञ व पुराण वाचन को भव्य व दिव्य रूप देने में कार्तिकेय मन्दिर समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों, युवक मंगल दलों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है। पूरे कुमार लोक क्षेत्र में इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कण्डारा अजयवीर भण्डारी, कार्तिकेय मन्दिर समिति प्रबंधक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी, सचिव बलराम सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलदीप कण्डारी, अंकुर रौथाण, हरीश गुसाई, महेन्द्र रावत, कुंवर सिंह नेगी, दिनेश थपलियाल, सुधीर नौटियाल, आशुतोष भट्ट, श्रीकृष्ण गैरोला, नवीन काण्डपाल, दीपक चमोला, सुभाष भट्ट, अरविन्द भट्ट, आदित्य भट्ट, श्रीमती संगीता नेगी सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद थे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 24 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि