जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के सफल शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के सफल शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित।

               अल्मोड़ाः जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में आज नवीन कलक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा दिनांक 14 जून 2026 को आयोजित होने वाली विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की पारदर्शिता एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने परीक्षा के सफल संचालन हेतु नियुक्त सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करने तथा परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं का पूर्व सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा केन्द्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों एवं जैमर की कार्यशीलता का पूर्व परीक्षण कर लिया जाए तथा परीक्षा अवधि के दौरान उनकी निगरानी सतत एवं सख्ती के साथ सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनी रहे।

उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी अधिकारी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल समन्वय स्थापित कर उसका समाधान सुनिश्चित करें। दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए तथा सभी संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने का आह्वान किया गया।

बैठक में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित परीक्षा से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को बताए जीवन रक्षा के नियम।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)         चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,…

    उत्तराखंड की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति को मिली स्वीकृति, वैज्ञानिक विकास को मिलेगा नया आयाम।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     उत्तराखंड की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति को मिली स्वीकृति, वैज्ञानिक विकास को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भूगोल की अजेय शक्ति: राष्ट्रों का भाग्य कैसे तय करती है धरती।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 4 views
    भूगोल की अजेय शक्ति: राष्ट्रों का भाग्य कैसे तय करती है धरती।

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के सफल शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 10 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतियोगिता परीक्षा के सफल शांतिपूर्ण संचालन हेतु बैठक आयोजित।

    चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को बताए जीवन रक्षा के नियम।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 14 views
    चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को बताए जीवन रक्षा के नियम।

    “मन छाय रही दुख की बदली, मोहि सूझत नाहि कोई डगरी 

    • By User
    • June 11, 2026
    • 14 views
    “मन छाय रही दुख की बदली, मोहि सूझत नाहि कोई डगरी 

    उत्तराखंड की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति को मिली स्वीकृति, वैज्ञानिक विकास को मिलेगा नया आयाम।

    • By User
    • June 10, 2026
    • 7 views
    उत्तराखंड की विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति को मिली स्वीकृति, वैज्ञानिक विकास को मिलेगा नया आयाम।

    लंबित मांगों की अनदेखी से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी रोष, तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन।

    • By User
    • June 10, 2026
    • 16 views
    लंबित मांगों की अनदेखी से आयुर्वेदिक चिकित्सकों में भारी रोष, तीसरे दिन भी जारी रहा विरोध प्रदर्शन।