बरसात से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस,राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों पर डाली त्रिपाल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

 

बरसात से प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आया रेड क्रॉस, राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों पर डाली त्रिपाल।

 

 

 

 

               अल्मोड़ा:  लगातार हो रही बारिश के चलते नगर के राजपुर क्षेत्र में दो भवनों की छतों से पानी घरों के अंदर जाने की सूचना मिलने पर रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाई। सूचना मिलते ही रेड क्रॉस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों भवनों की छतों पर त्रिपाल डालकर बारिश के पानी के रिसाव को रोकने का कार्य किया।बारिश के कारण छतों से पानी टपकने से परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति की जानकारी मिलते ही रेड क्रॉस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। टीम ने प्रभावित भवनों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्था करते हुए छतों को त्रिपाल से ढक दिया, जिससे घरों के भीतर पानी जाने की समस्या पर तत्काल राहत मिल सकी।रेड क्रॉस के सचिव विनीत बिष्ट ने कहा कि आपदा अथवा किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में रेड क्रॉस सदैव जनसेवा के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता की आवश्यकता होने पर रेड क्रॉस हर संभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा।राहत कार्य के दौरान रेडक्रॉस सचिव विनीत बिष्ट यूथ रेड क्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ उपाध्यक्ष अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’, यूथ उपसचिव अभिषेक जोशी, पार्षद विकास कुमार, देवेंद्र भट्ट तथा दीपांशु जोशी सहित अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने समय पर पहुंचकर सहायता प्रदान करने के लिए रेड क्रॉस टीम का आभार व्यक्त किया।बरसात के बीच रेड क्रॉस की इस तत्परता ने प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत पहुंचाई और संस्था की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

  • Related Posts

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला…

    महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 7 views
    उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती पर गंभीर सवाल, मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा।

    महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 12 views
    महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान।

    थाना दन्या पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल हुआ बरामद।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 15 views
    थाना दन्या पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल हुआ बरामद।

    अवसरवादी राजनीति का बोलबाला

    • By User
    • June 11, 2026
    • 13 views
    अवसरवादी राजनीति का बोलबाला

    कृषि रक्षा समिति की बैठक नगरखान में आयोजित।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 5 views
    कृषि रक्षा समिति की बैठक नगरखान में आयोजित।

    जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में कांस्य मैडल जीता था फिरोजपुर पहुंचने पर किया गया स्वागत।

    • By User
    • June 11, 2026
    • 15 views
    जापान के काकामिगाहारा में आयोजित अंडर-18 महिला हॉकी एशिया कप में कांस्य मैडल जीता था फिरोजपुर पहुंचने पर किया गया स्वागत।