मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता को लेकर अल्मोड़ा पुलिस का विशेष अभियान।
छात्राओं को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा एवं कानूनों की दी विस्तृत जानकारी।
आपात स्थिति में 112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत सूचना देने की अपील।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद के स्कूलों, कॉलेजों, नगर, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
आज दिनांक 11.06.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद तथा महिला कांस्टेबल तुलसी गोस्वामी द्वारा विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, एनटीडी अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को सोशल मीडिया के दुष्परिणाम, साइबर फ्रॉड, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग, पोक्सो एक्ट एवं महिलाओं के साथ होने वाले विभिन्न प्रकार के शोषण एवं अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा छात्राओं को बताया गया कि विद्यालय आते-जाते समय अथवा घर पर किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दें। साथ ही विद्यालय की शिक्षिकाओं को भी महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए समय-समय पर छात्राओं को जागरूक करने का अनुरोध किया गया।
महिला सुरक्षा, महिला अपराधों की रोकथाम, यातायात नियमों के पालन, डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी तथा विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। छात्राओं को सचेत करते हुए बताया कि यदि कोई अज्ञात व्यक्ति फोन, व्हाट्सएप अथवा वीडियो कॉल के माध्यम से स्वयं को पुलिस, सीबीआई, ईडी या अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर डराने-धमकाने अथवा धनराशि की मांग करता है, तो घबराएं नहीं और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।






