ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
“रक्तदान, जीवन दान” विधिक सेवा जागरूकता अभियान के तहत “विश्व रक्तदाता दिवस”पर किया रक्तदान।
अल्मोड़ा: रक्तदातदान, जीवन दान Dlsa Almora सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह के निर्देशानुसार 14 जून 2026 “रक्तदाता दिवस” के अवसर पर अधिकार मित्रों द्वारा जिला अस्पताल अल्मोड़ा में रक्तदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर फ्रंट आफिस अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा विनीता आर्या द्वारा व श्री असीम ढाली, देवेश चंद्र भट्ट, शंकर सिंह, विकास कुमार, श्रीमती मोहनी जोशी, दीप जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, द्वारा उक्त अवसर पर रक्तदान किया गया।
उपस्थित व्यक्तियों को सुरक्षित और रक्त आवश्यकता का महत्व, स्वैच्छिक रक्तदाताओं के अमूल्य जीवन रक्षक योगदान एवं अधिक से अधिक नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिससे रक्त आपूर्ति करने में सहायता हो सके। नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई व पंपलेट वितरित किए गये। अधिकार मित्र भावना तिवारी, नीमा बिनवाल, संदीप सिंह नयाल, दया आर्या आदि लोग मौजूद रहे।







