ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कैबिनेट मंत्री कैड़ा के बयान पर कांग्रेस नेता ने जताई कड़ी आपत्ति।
अल्मोड़ाः भीमताल विधानसभा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस युग कि भगवान जाने संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने इसे सनातन परंपराओं और देवी देवताओं का अपमान बताते हुए उनके बयान की निन्दा की है। मीडिया को जारी बयान में मनोज शर्मा ने कहा कि धार्मिक विषयों का स्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कतई नहीं किया जाना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि किसी भी सामान्य व्यक्ति को सार्वजनिक मंच से भगवान बताना गलत है और ऐसे बयान समाज में गलत संदेश देते हैं ।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता वास्तविक जनसकारों से ध्यान हटाने के लिए धार्मिक मुद्दों का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के लगभग 10 वर्ष पूरे होने वाले हैं, ऐसे में सरकार को अपने विकास कार्यों, रोजगार सृजन और जनकल्याणकारी योजनाओं का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना चाहिए।
मनोज शर्मा ने सरकार से रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, औद्योगिक निवेश और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने जैसे मुद्दों पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि पिछले वर्षों में कितने युवाओं स्थाई रोजगार मिला और प्रदेश में कितने नए उद्योग स्थापित किए गए। उन्होंने यह भी कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय धार्मिक भावनाओं को राजनीति से जोड़ना लोकतांत्रिक विमर्श के लिए अनुचित है।







