जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ा: दिनेश भट्ट  

 

 

                  (नया अध्याय)

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा।

 

 

       अल्मोड़ा: आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को नवीन कलक्ट्रेट सभागार में आगामी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा( NEET-UG) 2026 पुनर्परीक्षा के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अवगत कराया गया कि प्रस्तावित पुनर्परीक्षा दिनांक 21 जून 2026 को जनपद के दो परीक्षा केन्द्रों केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत तथा बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में आयोजित की जाएगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा केन्द्रों का एक दिन पूर्व निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा कक्षों, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण एवं ऑडिट कर किसी भी कमी को तत्काल दूर किया जाए।

 

उन्होंने विद्युत विभाग को परीक्षा दिवस पर दोनों परीक्षा केन्द्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी पूर्व से सुनिश्चित की जाएं।

बैठक में अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (स्नातक) – नीट (यूजी) 2026 पुनर्परीक्षा में जनपद के दो परीक्षा केन्द्रों पर कुल 504 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनमें केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत में 288 तथा बिपिन त्रिपाठी कुमाऊँ प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी), द्वाराहाट में 216 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

 

जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस विभाग को पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरे एवं जैमर परीक्षा से पूर्व पूर्ण रूप से क्रियाशील अवस्था में होने चाहिए तथा उनकी कार्यक्षमता का परीक्षण एक दिन पूर्व ही सुनिश्चित कर लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा से संबंधित प्रत्येक व्यवस्था को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए तथा कहा कि परीक्षा के सफल एवं निर्विघ्न संचालन हेतु सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

 

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह , जॉइंट मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, उप जिलाधिकारी सुनील कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 14 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि