मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
CEIR पोर्टल की सहायता से गुम मोबाइल खोजकर स्वामी को किया सुपुर्द।
अल्मोड़ा :रानीखेत क्षेत्र में विगत माह एक मोबाइल फोन गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। उक्त सूचना पर कोतवाली रानीखेत पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश प्रारम्भ की गई।
दिनांक15.06.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत भुवन चन्द्र जोशी के निर्देशन में अथक प्रयासों के फलस्वरूप गुम मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया गया।
मोबाइल स्वामी कुलदीप कुमार पुत्र कांता प्रसाद निवासी नियर नेशनल इंटर कालेज राजपुरा रानीखेत को कोतवाली बुलाकर उनका मोबाइल फोन सुपुर्द किया गया।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर मोबाइल स्वामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया तथा पुलिस की त्वरित एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।







