मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
“ऑपरेशन प्रहार”- देघाट पुलिस ने 96 पव्वे अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके,के निर्देशन में जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग एवं कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14.06.2026 को थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद द्वारा मय पुलिस टीम के चेकिंग के दौरान भेड गांव को जाने वाला तिराहा पर एक व्यक्ति मनवर सिंह के कब्जे से 02 पेटियों में कुल 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
अभियुक्त का विवरण
मनवर सिंह उम्र 43 वर्ष पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम जगतपुरी थाना थलीसैण जिला पौड़ी गढ़वाल।







