मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
CEIR पोर्टल से दन्या पुलिस ने खोजे 03 गुम मोबाइल, स्वामियों/परिजनों को किए सुपुर्द।
खोये मोबाइल वापस मिलने पर खिले स्वामियों के चेहरे, अल्मोड़ा पुलिस का जताया आभार।
अल्मोड़ा : आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया जा रहा है।
इसी क्रम में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ मंहत के निर्देशन में दन्या पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से विगत वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में गुम हुए 03 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए गए। आज दिनांक 16.06.2026 को थाना दन्या में मोबाइल स्वामियों/परिजनों को बुलाकर उनके मोबाइल फोन सुपुर्द किए गए।
मोबाइल स्वामियों का विवरण
बसंत बल्लभ पुत्र किशन दत्त जोशी, निवासी ग्राम डोला सितोला, दन्या, जनपद अल्मोड़ा, भुवन भाष्कर पुत्र प्रह्लाद राम, निवासी ग्राम चमतोला, दन्या, जनपद अल्मोड़ा।
लक्की आर्या पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी ग्राम लधौली, सुवाखान, दन्या, जनपद अल्मोड़ा।
अपना खोया हुआ मोबाइल फोन वापस प्राप्त कर सभी मोबाइल स्वामियों एवं उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अल्मोड़ा पुलिस का आभार प्रकट किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।







