रंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कथा सुनने उमड़ा आस्था का सैलाब। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

                   (नया अध्याय)

 

 

 

 

रंगेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कथा सुनने उमड़ा आस्था का सैलाब।

 

 

कथावाचक राधिका जोशी केदारखण्डी ने श्रीराम के आदर्श जीवन चरित्र का किया भावपूर्ण वर्णन। 

 

         ऊखीमठः  क्यूंजा घाटी स्थित प्राचीन रंगेश्वर महादेव मंदिर कण्डारा में समस्त ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कथा स्थल पर सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और रामनाम के जयघोष से गुंजायमान रहा। कथावाचक राधिका जोशी केदारखण्डी ने श्रीराम कथा का वाचन करते हुए भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग, सत्यनिष्ठा और लोककल्याणकारी व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि मानव जीवन के सर्वोच्च आदर्श हैं। उनका जीवन हमें कर्तव्यपरायणता, माता-पिता के प्रति सम्मान, समाज के प्रति उत्तरदायित्व तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर ही समाज में प्रेम, सद्भाव और नैतिक मूल्यों की स्थापना की जा सकती है। कथा के दौरान राम जन्म, गुरु वशिष्ठ के सान्निध्य में शिक्षा, विश्वामित्र के साथ वनगमन तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा स्थल पर महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण के साथ भजन-कीर्तन में भी भाग लिया। पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ धर्म और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया।

 

कार्यक्रम संयोजक हरि शंकर गोस्वामी ने बताया कि कथा का उद्देश्य क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार, सनातन संस्कृति का संरक्षण तथा युवा पीढ़ी को धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से कथा में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। इस मौके पर आचार्य देवी प्रसाद वशिष्ठ, दिनेश थपलियाल, नवीन जोशी, ऋर्षि राज गोस्वामी, विकेक गोस्वामी सहित क्यूंजा घाटी के विभिन्न गांवों के जनप्रतिनिधि व हजारों राम भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 9 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    उत्तराखंड स्थापना दिवस पर ऊखीमठ में शहीदों को दी श्रद्धांजलि