मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय)
मानसखंड विज्ञान केंद्र स्यालीधार अल्मोड़ा में योग लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम द्वितीय दिवस (लाइव प्रसारण)

अल्मोड़ा: आज 12 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला में लाईव योगा स्ट्रीमिंग द्वितीय दिवस आज दिनांक 17 जून 2026 को।
मुख्य अतिथि गोविंद सिंह पिलख्वाल जी दर्जा राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार की गरिमामय उपस्थिति में, डॉ. श्रुति अग्रवाल चिकित्साधिकारी, डॉ. मुकेश सिंह डॉ प्रभा, डॉ मंजू बोहरा के योग अनुदेशक टीम, फार्मेसी अधिकारी, पंचकर्म सहायक, कार्यालय कार्मिक, चतुर्थ श्रेणी द्वारा निष्ठा पूर्वक योगदान देते हुए उत्कृष्ट कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास किया गया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा लाइव स्ट्रीम पर उद्घोष किया गया और अंत में जिला आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं प्रतिभागियों एवं विभाग के कार्मिकों का आभार ज्ञापित किया।







