ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
(नया अध्याय)
“सम्मान से पहचान” अभियान के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के मध्य में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ाः राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा 17 जून 2026 को जिला न्यायालय परिसर में “सम्मान से पहचान” (Identity with dignity) अभियान के तहत ट्रांसजेंडर समुदाय के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य संबंधी अधिकार, सरकारी योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के की भूमिका, न्यायपूर्ण और संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की गरिमा आदि एवं स्थाई लोक अदालत के लाभ, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जानकारी दी गई तथा माननीय सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में 21,22, व 23 अगस्त 2026 आयोजित समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) की जानकारी दी गई







