वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोड़ाः दिनेश भट्ट

 

 

          (नया अध्याय, उत्तराखंड)

 

 

 

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित।

 

 

महालेखाकार उत्तराखंड ने दिए वित्तीय नियमों के शत-प्रतिशत पालन के निर्देश।

 

 

 

                        अल्मोड़ा:  आज महालेखाकार उत्तराखंड के तत्वाधान में आज विकास भवन सभागार, अल्मोड़ा में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों एवं वित्त अधिकारियों की एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 

कार्यशाला में सचिव उत्तराखंड शासन डॉ पंकज कुमार पांडे, महालेखाकार उत्तराखंड परवेज आलम, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

 

महालेखाकार परवेज आलम ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य शासकीय विभागों में वित्तीय अनुशासन बनाए रखना और वित्तीय नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराना है। उन्होंने डीडीओ को बजट आवंटन, व्यय नियंत्रण, लेखा मिलान, ऑडिट आपत्तियों के निस्तारण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी।

 

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जनपद के सभी आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यशाला में विशेषज्ञों द्वारा बताए गए नियमों एवं प्रावधानों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनियमितता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी डीडीओ अपने स्तर से नियमित मॉनिटरिंग करें।

 

कार्यशाला में महालेखाकार कार्यालय के विशेषज्ञों द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वित्तीय नियमों की बारीकियों से अवगत कराया गया तथा प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।

 

इस दौरान उप महालेखाकार एस जी ममगई, नोडल अधिकारी कार्यशाला सुनील निगम, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र रावत समेत विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)