मोहर्रम पर्व को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नगर भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया गया।

Spread the love

 

संवाददाता आगर-मालवाः गोवर्धन कुम्भकार

 

              (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

मोहर्रम पर्व को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नगर भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा लिया गया।

 

 

 

  आगर-मालवा:  25 जून। मोहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ने गुरुवार देर शाम नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर एवं एसपी ने संयुक्त रूप से सराफा बाजार, सदर बाजार, बड़ौद दरवाजा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस, संवेदनशील स्थलों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि मोहर्रम पर्व आपसी भाईचारे एवं सौहार्द का प्रतीक है। शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए।

 

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों से भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

 

इस अवसर एएसपी श्री रविन्द्र कुमार बोयत, एसडीएम आगर श्री मिलिंद ढोके, एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह, तहसीलदार गिरीश सूर्यवंशी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक मध्यप्रदेशः राजेन्द्र सिंह जादौन                         (नया अध्याय)   जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी…

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    Spread the love

    Spread the love  सुश्री सरोज कंसारी                                              लेखिका एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 7 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।