रिश्तों को किया तार-तार, हत्या के सनसनीखेज मामले में अल्मोड़ा पुलिस बड़ी सफलता।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारीः दिनेश भट्ट

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

 

रिश्तों को किया तार-तार, हत्या के सनसनीखेज मामले में अल्मोड़ा पुलिस बड़ी सफलता।

 

 

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में गठित टीमों की त्वरित कार्रवाई से दोनों आरोपियों की हुई गिरफ्तारी।

 

 

हत्या कर सैकड़ों किलोमीटर दूर भागे आरोपी, अल्मोड़ा पुलिस की सटीक रणनीति से जम्मू-कश्मीर से धर-दबोचा।

 

 

 

 

     अल्मोड़ा:  दिनांक 22.06.2026 को थाना दन्या क्षेत्रान्तर्गत निवासी नारायण दत्त ग्राम सैली, तापनी द्वारा थाना दन्या में तहरीर दी कि दिनांक 20.06.2026 की रात्रि में उसके पुत्र चन्द्रशेखर के साथ उसके दामाद धर्मवीर शर्मा निवासी हांसी, हरियाणा, पुत्री जानकी पाण्डे तथा पत्नी खष्टी देवी द्वारा एकराय होकर बड़ी दराती से सिर एवं शरीर पर प्राणघातक हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल चन्द्रशेखर को उपचार हेतु हल्द्वानी ले जाया गया, जहां दिनांक 21.06.2026 को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना दन्या में मु0 FIR संख्या-20/2026, धारा-103(1), 3(5), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

कार्यवाही-

 

       अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके, द्वारा घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता से संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा को घटनास्थल का निरीक्षण करने एवं फॉरेंसिक टीम को वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित हेतु भेजा गया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 अलग-अलग टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये।

जिस क्रम में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों द्वारा घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहे दोनों आपोरियों की गिरफ्तारी हेतु दिल्ली, पंजाब एवं हरियाणा सहित विभिन्न स्थानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ करीब 150 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तथा अनेक होटल,ढाबों को चेक किया गया। जिस पर अभियुक्तगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार सं0- HR 21 T 0835 FRONX को हिसार हरियाणा से दिनांक 23.06.2026 को बरामद किया गया।

पुलिस टीमों के अथक प्रयासों के उपरांत लगातार सुरागरसी, पतारसी, सर्विलांस एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 25.06.2026 को अभि0गणों के कटरा में छुपे होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम द्वारा थाना कटरा जम्मू कश्मीर पुलिस से समन्वय स्थापित कर दोनों अभियुक्तगणों को थाना कटरा क्षेत्रान्तर्गत से दिनांक 26.06.2026 को गिरफ्तार किया गया। अभि0गणों को कटरा न्यायालय में पेशकर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त कर दिनांक 27.06.2026 को थाना दन्या लाकर दाखिल किया गया व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

 

दौराने विवेचना बयान वादी, गवाहान, अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी खष्टी देवी का घटना में शामिल होना नही पाया गया।

 

पूछताछ-

दोनो अभियुक्तगणों ने बताया कि मृतक चन्द्र शेखर अपनी पुत्री जानकी पाण्डे की शादी से पहले उसके साथ अत्याचार करता था। जिससे मृतक की पुत्री जानकी पाण्डे व दामाद धर्मवीर शर्मा मृतक चन्द्र शेखर से रंजिश रखते थे और करीब एक माह पहले से दोनो अभियुक्तगण चन्द्र शेखर को मारने की प्लानिंग बना रहे थे, अभियुक्तगणों के पास ग्राम सैली आने के पैसे नही हो पा रहे थे, इसलिये अभियुक्त धर्मवीर शर्मा ने अपने सोने की अंगूठी व अभियुक्ता जानकी पाण्डे ने अपना मंगलसूत्र व कान के झुमके बेचकर प्लानिंग बनाकर व कार सं0-HR21T0835 FRONX को लेकर दिनांक- 20 – 21/06/2026 की रात्रि मृतक चन्द्रशेखर के घर आये और चन्द्रशेखर को दरांती से वार कर गम्भीर रुप से घायल कर मरा समझ कर भाग गये। इस दौरान अभि0गण ने अपने कई रुकने के ठिकाने बदले ,अन्त में कटरा जम्मू कश्मीर में जाकर छिप गये।

अभियुक्त धर्मवीर शर्मा की निशादेही पर सौधारा बैण्ड के पास से आला कत्ल दरांती व अभियुक्त की खून आलूदा कमीज बरामद की गयी।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण-

1.धर्मवीर शर्मा उम्र 28 वर्ष पुत्र विजेन्द्र शर्मा निवासी शेजपुरा जिला हांसी, हरियाणा।

2.जानकी पाण्डे उम्र 20 वर्ष पत्नी धर्मवीर शर्मा निवासी उपरोक्त

 

बरामदगी-

अभियुक्तों की निशानदेही पर सौधारा बैण्ड के पास से आला कत्ल दरांती व अभियुक्त की खून आलूदा कमीज बरामद की गयी।

 

आपराधिक इतिहास अभियुक्त-

अभियुक्त धर्मवीर शर्मा के विरुद्ध 12 मुकदमें दर्ज होना ज्ञात हुआ है-

1. FIR N0- 470/22 धारा- 392/ 379(B) IPC थाना सदर हांसी हरियाणा 

2. FIR N0- 32/23 धारा- 294/323/341/506 IPC थाना सदर हांसी हरियाणा 

3. FIR N0- 616/23 धारा- 147/149/323/325 IPC थाना सदर हिसार हरियाणा

4. FIR N0- 36/23 धारा- 34/ 376/ 450/ 506/ 511 IPC महिला पुलिस थाना हांसी हरियाणा 

अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 11 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 10 views
    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    • By User
    • November 9, 2026
    • 8 views
    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।